कर्मियों ने सत्याग्रह कर सरकार को याद दिलाए वादे
मंगलवार को शहर के पॉलीटेक्निक चौक पर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सत्याग्रह किया। संघ के जिला प्रधान रामगोपाल के नेतृत्व में कर्मचारी पॉलीटेक्निक चौक से सटी हुडा ग्रीन बेल्ट में विरोध में बैठे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : मंगलवार को शहर के पॉलीटेक्निक चौक पर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सत्याग्रह किया। संघ के जिला प्रधान रामगोपाल के नेतृत्व में कर्मचारी पॉलीटेक्निक चौक से सटी हुडा ग्रीन बेल्ट में विरोध में बैठे।
रामगोपाल ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना एवं परियोजनाओं में कार्यरत परियोजना कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन लागू करना हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों के लिए एक्ट बनाकर उनकी सेवाएं सुरक्षित करना आदि शामिल है।
संघ के राज्य सचिव सुरेन्द्र राणा, प्रेस प्रवक्ता इंद्र ¨सह बधाना ने कहा कि संघ ने अपनी मांगों को उठाने के लिए समय-समय पर खंड जिला स्तर पर प्रदर्शन कर सरकार को चेताया, इसके बावजूद कर्मचारियों एवं आम जनता की आवाज को अनदेखा किया गया। संघ के जिला सचिव नैब ¨सह, अध्यापक संघ के जिला प्रधान बृजमोहन ने कहा कि सरकार के रवैये के चलते कर्मचारियों को सत्याग्रह करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर कृष्ण लाल सागर, सतनाम ¨सह, र¨वद्र शर्मा, जोरा ¨सह, प्रेम कुमार, एमपीएचडब्ल्यू प्रीति, गुरमीत कौर, रानी देवी, कुसुम मौजूद रही।