सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, एक्टिवा चालक पर केस दर्ज
सड़क हादसे में नया बांस निवासी नंद किशोर घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंद किशोर ने बताया कि मैं साढ़े 8 बजे अपने दोस्त के साथ लोहडी़ त्योहार मनाने के लिए पैदल -पैदल इंद्रपुरी कालोनी गया था।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सड़क हादसे में नया बांस निवासी नंद किशोर घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंद किशोर ने बताया कि वह वह अपने दोस्तों के साथ लोहड़ी मनाने के बाद रात सवा नौ बजे अपने घर पैदल जा रहा था। वह सरकुर्लर रोड पर गंदे नाले के पास पहुंचा तो एक एक्टिवा चला रहे युवक ने रेलवे रोड आर्य समाज मंदिर के पास टक्कर मार दी। इससे उसकी दाईं टांग व कमर में चोट आई। इसके बाद उसका मेरा भाई गौरव शर्मा उसे घटनास्थल से ले गया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों की भीड़ देकर आरोपित मौके पर एक्टिवा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।