करंट लगने से युवक की मौत
नारायणगढ़-रायपुररानी रोड़ पर स्थित गांव लाहा में श्याम लाल की करंट लगने से मौत हो गई। 24 वर्षीय श्याम लाल अपने खेतों में कम्पेन मशीन के साथ धान की फसल काट रहा था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 07:45 AM (IST)
संस, नारायणगढ़ : नारायणगढ़-रायपुररानी रोड़ पर स्थित गांव लाहा में श्याम लाल की करंट लगने से मौत हो गई। 24 वर्षीय श्याम लाल अपने खेतों में कम्पेन मशीन के साथ धान की फसल काट रहा था। अचानक कम्पेन बिजली की तारों से टकरा गई, जिस कारण उसे करंट लगा और मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने इत्तफाक हादसे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें