प्रदेश की जनता को गठबंधन सरकार पर पूरा विश्वास : दुष्यंत
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अगर अविश्वास की कोई बात होगी तो वो कांग्रेस में ही होगी इसलिए आज कांग्रेसियों को गठबंधन सरकार की चिता छोड़कर खुद के बारे में आत्मचितन करने की आवश्यकता है।
संवाद सूत्र, उचाना: भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अगर अविश्वास की कोई बात होगी तो वो कांग्रेस में ही होगी, इसलिए आज कांग्रेसियों को गठबंधन सरकार की चिता छोड़कर खुद के बारे में आत्मचितन करने की आवश्यकता है। प्रदेश में निरंतर बेहतर कार्य करते हुए मौजूदा भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। वे दुर्जनपुर गांव में सतबीर के निवास पर शुक्रवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने की योजनाओं पर सरकार लगातार काम कर रही है। गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के हित की बात की है। धान के सीजन में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई। बाजरा का 2150 रुपये का भाव किसानों को सरकारी खरीद पर बिकने पर मिला तो कपास की सरकारी खरीद पर भी किसानों को एमएसपी का लाभ मिला। विपक्षी दल किसानों को कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ बरगला रहे हैं। जबकि ये कानून किसानों के हित में हैं। किसानों को भी समझना चाहिए कि सरकार ने उनके हित के लिए फैसले लिए हैं। कई राजनीतिक दल अपना हित साधने के लिए किसानों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में किसानों को सचेत रहने की जरूरत है।
मौके पर जोरा सिंह डूमरखां, प्रो. जगदीश सिहाग, वीरेंद्र संदलाना, महेंद्र लोधर, नसीब घसो, वीरेंद्र कौशिक, जितेंद्र श्योकंद, महीपाल लोहान, रामनिवास सफा खेड़ी आदि मौजूद रहे।