पैक्स कर्मियों ने रोडवेज यूनियन के समर्थन में किया मटका फोड़ प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरि
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का अनिश्चितकाल धरना 33 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने के समर्थन पैक्स कर्मचारियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। पैक्स कर्मचारी संघ के प्रधान नैब ¨सह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशाप के मुख्य द्वार पर मटके फोड़ कर विरोध जताया व अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस प्रधान नैब ¨सह ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव समय नजदीक लगता है अधिकारी जानबूझ कर कर्मचारी विरोधी कार्रवाई करते हैं। सरकार ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है और इसके विपरीत ईमानदार कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है। वहीं, कर्मजीत ¨सह ने कहा कि अगर महाप्रबंधक सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी से मध्यस्थता में बातचीत के करना चाहती हैं तो इसके लिए जिला कमेटी बातचीत के लिए तैयार है। पैक्स संघ के वक्ताओं ने कहा कि हर समस्या का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। इस अवसर पर बलकार ¨सह, देवेंद्र राणा, रोशन ¨सह, गुरजंट ¨सह, अजायब ¨सह, पंकज गर्ग निशान ¨सह, कृष्ण, दयानन्द, देवेन्द्र, हर¨मदर ¨सह, कुलदीप ¨सह, सुरेश कुमार व सतपाल राणा मौजूद रहे।