बेटों से भी ताकतवर होंगी हमारी बेटियां, मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रे¨नग
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दैनिक जागरण के स्वरक्षा, आत्मरक्षा ही संपूर्ण सुरक्षा अभियान
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दैनिक जागरण के स्वरक्षा, आत्मरक्षा ही संपूर्ण सुरक्षा अभियान को अब सरकार का साथ मिल गया है। अलबत्ता, अब कोई भी बेटी कमजोर नहीं रहेगी न ही मुसीबत में घबराएगी। उसे आत्मरक्षा की ट्रे¨नग के लिए न तो बाहर जाना पड़ेगा न ही अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। अपने स्कूल में ही उसे आत्मरक्षा की ट्रे¨नग दी जाएगी। दैनिक जागरण ने अप्रैल माह में जिलेभर के कई स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए थे। कोई भी उनका मिसयूज न कर सकें। अब सरकार ने ऐसे सभी सरकारी विद्यालय जिनमें 50 या इससे ज्यादा छात्राएं होंगी उनमें आत्मरक्षा की ट्रे¨नग दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में एक सेल्फ डिफेंस इंस्ट्रक्टर भी रखा जाएगा। दैनिक जागरण के अभियान की सफलता की विभिन्न स्कूलों के ¨प्रसिपल ने सराहना करते हुए कहा कि जागरण ने न केवल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई बल्कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया। इसी का परिणाम है कि अब प्रत्येक स्कूल में हमारी बेटियों को यह ट्रे¨नग मिलेगी। दैनिक जागरण ने अंबाला शहर के बलदेव नगर, प्रेम नगर, राजकीय महिला आइटीआइ, उगाड़ा-बाड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन राजकीय कन्या स्कूल व छावनी में एसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस अभियान के तहत आत्मरक्षा की ट्रे¨नग दी गई।
फोटो: 36
दैनिक जागरण ने जो अभियान चलाया था वास्तव में वह सफल हो गया। सरकार ने भी खुद इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लेकर मीडिया के हाथ मजबूत कर दिए हैं। निश्चित तौर पर सरकार के इस कदम से दूसरे समाचार पत्रों को भी हौसला मिलेगा वह भी इस तरह के अभियान अपने स्तर पर चलाने की हिम्मत करेंगे।
सुरेंद्र मोहन, ¨प्रसिपल, बलदेव नगर स्कूल।
फोटो: 37
हमारे स्कूल की छात्राओं को दैनिक जागरण द्वारा दिलाई गई ट्रे¨नग आज भी याद है। हम तो यही चाह रहे थे कि सप्ताह में एक दिन उन्हें यह ट्रे¨नग जरूर मिल जाए। लेकिन सरकार ने तो अब स्थाई ट्रेनर नियुक्त करने की बात कर दी है। निश्चित तौर पर दैनिक जागरण टीम इसके लिए बधाई की पात्र है।
सत¨वद्र ¨सह, ¨प्रसिपल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
फोटो: 38
मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। टीम दैनिक जागरण ने जिस ध्येय के साथ स्वरक्षा, आत्मरक्षा ही संपूर्ण सुरक्षा अभियान की शुरुआत की थी उसने अपना प्राथमिक लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब उस पल का इंतजार है जब घर-घर में बेटियों को ट्रे¨नग मिलने लगेगी और बेटियां किसी भी स्थिति में घबराएंगी नहीं बल्कि दुश्मन को भगाती नजर आएंगी।
भूपेंद्र पाल ¨सह, ¨प्रसिपल गवर्नमेंट वूमन आइटीआइ।
फोटो: 39
छात्राओं के हौसले को बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण ने जिस तरह ट्रे¨नग दिलाई थी उसी से लग रहा था कि अब निश्चित तौर पर जागरूकता जरूर आएगी। अब सरकार ने भी इस अभियान के साथ जुड़कर सफलता सुनिश्चित कर दी है। हर घर की बेटी अब खुद की सुरक्षा खुद करेगी। उसके किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। इसके लिए सरकार व टीम जागरण दोनों बधाई के पात्र हैं।
ओमप्रकाश तोमर, हैड मास्टर, उगाड़ा-बाड़ा हाई स्कूल।