Move to Jagran APP

विस चुनावों के लिए जुट जाएं : मीना चौहान

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुट जाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:20 AM (IST)
विस चुनावों के लिए जुट जाएं : मीना चौहान
विस चुनावों के लिए जुट जाएं : मीना चौहान

जासं, अंबाला : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुट जाएं। वे मंगलवार को छावनी स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक में बोल रहीं थीं। इसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री कंचन हीरा ने की। मीना ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को देश भर में भरपूर समर्थन मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा विस चुनावों में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए महिला मोर्चा जुट जाएं और पूरी रणनीति के साथ काम करें। सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता कपूर जिला उपाध्यक्ष शांति देवी, जिला मंत्री नीरू बाला, जिला मंत्री नीलम शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, अंजू बिद्रा, महामंत्री नीरू अग्रवाल, रेनू चौहान, रेनू, बलजिदर कौर आदि उपस्थित रहीं।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.