टेंडर में लगी आपत्ति, घरों से कूड़ा उठाने का करना होगा इंतजार
शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाले टेंडर में आपत्ति लगी है। ऐसे में लोगों को कूड़ा उठाने का इंतजार करना होगा। अब नगर निगम टेंडर की आपत्ति को सही करने के बाद दोबारा से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाले टेंडर में आपत्ति लगी है। ऐसे में लोगों को कूड़ा उठाने का इंतजार करना होगा। अब नगर निगम टेंडर की आपत्ति को सही करने के बाद दोबारा से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा।
मालूम हो कि शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने करीब आठ महीने से काम बंद कर रखा है। निगम का कंपनी का करोड़ों रुपए के भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। इस पर मामला कोर्ट में चला गया। इस वजह से कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। लंबे समय से घरों से कूड़ा नहीं उठाने से लोगों ने निजी सफाई कर्मियों को लगा लिया है। हालांकि निगम ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए नई कंपनी का टेंडर फाइनल किया। इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा था। इसके विपरीत मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिली है, और टेंडर पर आपत्ति लगा दी है। अब निगम टेंडर की आपत्ति को दूर किया जाएगा। नगर निगम की माने तो छोटी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए रेहडी भी खरीदी है। लेकिन रेहड़ी से भी घरों से कूड़ा उठाने का काम नहीं होता है। इस संबंध में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से घरों से कूड़ा उठाने वाले टेंडर में आपत्ति लगा दी है। अब आपत्ति को दूर कर टेंडर को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। -
-----------
फोटो संख्या 41
नगर निगम के कर्मचारी काफी समय से कूड़ा उठाने के लिए नहीं आ रहे हैं। मजबूरी में निजी सफाई कर्मी घरों से कूड़ा उठाने के लिए आत हैं। इसके लिए हर महीने निजी कर्मचारी पैसे लेते हैं।
कमला देवी, न्यू शिवालिक कॉलोनी
-----------------
फोटो संख्या 42
नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद कर रखा है। इसके लिए निगम में कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
रिकू चावला, सेक्टर-7