नए सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने कार्यभार संभाला
जिले में नए सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मान भी किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: जिले में नए सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मान भी किया। इस मौके पर निवर्तमान सिविल सर्जन डा. विजय दहिया भी मौजूद रहे।
मालूम हो कि शासन ने यमुनानगर के डा. विजय दहिया को सिविल सर्जन नियुक्त किया था। जिले में डा. विजय दहिया पर तीन से चार दिन ही का कार्यभार रहा। इसके बाद मुख्यालय ने डा. विजय को यमुनानगर में सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त कर दिया है। वहीं यमुनानगर के सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह को ट्विनसिटी में सीएमओ के पद पर नियुक्त कर दिया है। सोमवार को डा. कुलदीप सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है।
चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक में डॉ. कुलदीप सिंह ने मरीजों को बेहतर इलाज को लेकर मंथन किया। इससे पहले करीब डेढ़ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तत्कालीन सिविल सर्जन को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही उन्हें पंचकूला अटैच कर दिया था। इसके बाद पीएमओ डा. पूनम जैन को सिविल सर्जन का कार्यभार दिया था। ऐसे में पीएमओ पर दो चार्ज होने से दिनभर व्यवस्था बनी रहती है।