Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस को भुलाया नहीं जा सकेगा : भाजपा

भाजपा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:45 AM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस को भुलाया नहीं जा सकेगा : भाजपा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस को भुलाया नहीं जा सकेगा : भाजपा

जागरण संवाददाता, अंबाला: भाजपा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर के गगनभेदी नारों से वातावरण को देश भक्ति से भाव विभोर हो गया। मंडल प्रधान राजीव गुप्ता ने कहा कि जो अपने महापुरुषों को याद नहीं रखता। वह आगे नहीं बढ़ सकता। देश-प्रदेश की पिछली सरकारों ने हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों नेता जी सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,चंद्रशेखर आजाद आदि को भुला दिया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जब यह बात हुआ की अहिसा के मार्ग पर चलकर आजादी लेने में बहुत समय लगेगा तो उन्होंने शीघ्र आजादी प्राप्त करने के लिए आजाद हिद फौज बनाने का फैसला किया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल प्रधान महामंत्री उप प्रधान मंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

डीएवी कॉलेज अंबाला शहर में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम आइक्यूएसी सेल के तत्वावधान में इतिहास परिषद् एवं राजनीतिक विभाग की ओर से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सलिल दौसाज ने विद्यार्थियों को सुभाष चंद्र बोस के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता राजनीतिक विभागाध्यक्ष डा.भूपिद्र सिंह ने नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन, विचार एवं राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। इतिहास विभागाध्यक्ष डा.चांद सिंह ने नेता जी के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया एवं उन विचारों को विद्यार्थियों द्वारा अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थी मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में डा.नरेंद्र कुमार, प्रो.विजेंद्र सिंह और डा.जसमेर सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.