कार्यकर्ताओं ने लगाए छतों पर भाजपा के झंडे
मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत बुधवार को शहर व छावनी में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर पार्टी के झंडे लगाए।
जासं, अंबाला : मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत बुधवार को शहर व छावनी में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर पार्टी के झंडे लगाए। मुहिम के तहत 13 से 20 फरवरी तक हर बूथ स्तर के कार्यकर्ता और भाजपा समर्थकों के घरों पर भाजपा पार्टी का झंडा लहराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा विधानसभा के विस्तारक सदस्य शिव दयाल ने छावनी के लाल कुर्ती बाजार में सदर मंडल महामंत्री ललित चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के घरों की छत पर पार्टी का ध्वज लगाया। शिव दयाल ने बताया करीब 900 के करीब बूथों पर 50 से अधिक झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रमुख संजीव चौधरी, प्रवेश शर्मा, तुषार कुमार, रा¨जद्र, अमरजीत ¨सह लक्ष्मी चंद, अशोक मित्तल, यशपाल शर्मा और बलराम शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।