मोहित बने जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का नारायणगढ़ के मोहित अग्रवाल को हरियाणा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 07:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का नारायणगढ़ के मोहित अग्रवाल को हरियाणा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अग्रवाल बाल कल्याण सेवा समिति में अपना योगदान दे चुके हैं। योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश बतोरा ने बताया कि मोहित अग्रवाल की नियुक्ति से प्रचार प्रसार अभियान को ओर अधिक गति मिलेगी। मोहित ने कहा कि संगठन ने जिन आशाओं के साथ उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें