युवक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कई दिन तक मिटाता रहा हवस
युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका अपहरण कर दिया। इसके बाद युवक उससे कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा।
जेएनएन, नारायणगढ़ (अंबाला)। युवक ने नाबालिग लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर एक दिन उसे घर से भगा ले गया। घर से भगाने के बाद कई दिनों तक वह लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की के पिता ने जब पुलिस में उसके अपहृत होने का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 -27 अक्टूबर की रात को उसकी लड़की को एक युवक अगवा करके ले गया। इस पर पुलिस ने 28 को जितेन्द्र निवासी गांव अम्बली के खिलाफ बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला दर्ज किया था। बुधवार देर शाम पुलिस ने लड़की सहित आरोपी जितेन्द्र को कुरुक्षेत्र से काबू किया था।
पढ़ें : मामा के घर गई थी छात्रा, उसके बाद अपने ही लूटते रहे अस्मत
इसके बाद पुलिस ने लड़की के 164 के बयान स्थानीय अदालत में कलमबंद करवाए और दोनों का मेडिकल करवाकर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की ने बताया कि जितने दिन वह उसके साथ रही उससे वह दुष्कर्म करता रहा। मामले में जितेन्द्र निवासी अम्बली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब आरोपी का साथ देने वाले अजय उर्फ बबलू निवासी रज्जूमाजरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें : रिश्तेदार ने महिला को किया बेहोश और फिर दोस्तों के साथ लूट ली अस्मत