मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने खंडित की मूर्ति
अंबाला शहर के देवीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने एक प्रतिमा को खंडित कर दिया। व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM (IST)
जागरण संवाददाता,अंबाला शहर : शहर के देवीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने देवीमंदिर में स्थापित एक मूर्ति को खंडित कर दिया। लोगों ने आरोपित को दबोच लिया। वहीं कश्यप समाज के लोग इस घटना का विरोध जताते हुए उक्त व्यक्ति के बारे में सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाद में आरोपित के बारे में पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार को सदर थाना में शिकायत देने कश्यप समाज के प्रधान प्रताप सिंह, उपप्रधान अशोक कुमार, रमेश लाल व पुजारी मिथलेश और अन्य लोगों ने इस घटना की निंदा की। हालाकि, संबंधित व्यक्ति की मानसिक हालत को देखते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें