विवाहिता को पहले दहेज, फिर बेटी होने पर मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालिये नामजद
जागरण संवाददाता, अंबाला छावनी के पड़ाव थाने में पीएनटी कॉलोनी निवासी विवाहिता दीक्षा की श्ि
जागरण संवाददाता, अंबाला
छावनी के पड़ाव थाने में पीएनटी कॉलोनी निवासी विवाहिता दीक्षा की शिकायत पर पड़ाव थाने में दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। एसपी को दी शिकायत के मुताबिक मामले में ह¨तद्र ¨सह, रोहित, हेमा और साहिल निवासी पंजाब इनक्लेव भोगला रोड राजपुरा (पंजाब) को नामजद किया गया है।
शिकायतकर्ता दीक्षा ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2016 को ह¨तद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद पहले दिन ही ह¨रद्र ने विवाहिता से उसके पास शगुन के एकत्रित हुए करीब 15 हजार रुपये ले लिए। जब उसने मांगे तो देने से इंकार कर दिया। दूसरे ही दिन उसे शादी में महंगा सामान और अधिक ज्वेलरी नहीं आने के लिए ताने मारना शुरू कर दिया। जब विवाहिता फेरा डालने वापस अपने मायके में आई तो परिजनों को इस बारे बताया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाहिता अपने ससुराल चली गई। इसके कुछ दिन बाद ही विवाहिता को फिर से दहेज के लिए ताने मारना और मारपीट शुरू कर दी। पति ह¨रद्र शराब पीकर रात को घर आता और बुरी तरह से मारपीट करता था। 2 फरवरी 2017 को उसको एक लड़की हुई। जिसके बाद ससुराल पक्ष वालों ने उसे लड़का नहीं होने पर भी ताने मारने शुरू कर दिए। इस तरह विवाद चलता रहा और 30 अप्रैल 2018 को पति ने खाना बनाने को लेकर मारपीट की। साथ ही पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद उसे आस पड़ोस के लोगों ने बाहर निकाला और उसके परिजनों को वहां बुलाया। पीड़िता के परिजन राजपुरा उसके ससुराल गए और उसे वहां से अपने साथ अंबाला ले आए।