मनोज गोयल बने भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक रेस्ट हाउस में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव की सहमति से अंबाला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय लाकड़ा ने मनोज गोयल को युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
अंबाला शहर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक रेस्ट हाउस में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव की सहमति से अंबाला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय लाकड़ा ने मनोज गोयल को युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। गोयल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह निष्ठा से पूरा करेंगे। इसके अलावा हरप्रीत भल्ला को सह मीडिया प्रभारी, संजीव मारकंडा को जिला उपाध्यक्ष, अमन सूद को अंबाला सिटी विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री सोहन राणा, सुदेश जैन, अनिरूद्ध, पीयूष, संदीप, रोहित विशेष तौर पर मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप