Move to Jagran APP

मोबाइल के विवाद ने लिया एेसा रूप, सुबह छत पर इस हाल में मिला व्यक्ति

अंबाला शहर के बलदेव नगर में मोबाइल फोन के विवाद में सो रहे व्यक्ति के गले में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर उसकी हत्या कर दी गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM (IST)
मोबाइल के विवाद ने लिया एेसा रूप, सुबह छत पर इस हाल में मिला व्यक्ति
मोबाइल के विवाद ने लिया एेसा रूप, सुबह छत पर इस हाल में मिला व्यक्ति

जेएनएन, अंबाला शहर। मोबाइल फोन के विवाद में सो रहे व्यक्ति के गले में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित मौके से अपना बोरिया बिस्तरा लेकर फरार हो गया। हत्यारोपित और मृतक दोनों ही एक पोल्ट्री फार्म में बनाए गए अलग-अलग कमरों में किराए पर रह रहे थे।

prime article banner

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मोहित हांडा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। समाचार लिखे जाने तक हत्यारोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी।

बलदेव नगर स्थित गांधी मोटर मार्केट में रहने वाले सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म है। करीब तीन माह पहले उसके पास उत्तर प्रदेश के गांव परसादेवता थाना सिरसिया जिला श्रावस्ती से 32 वर्षीय निक्कु आया था। निक्कु ने बताया था कि वह राजमिस्री है और किराये पर कमरा चाहिए, इसीलिए निक्कु को कमरा दे दिया था।

करीब एक सप्ताह पहले उत्तर प्रदेश के ही गांव कुर्था जिला गोंडा निवासी सर्वेश सेवक ने भी उससे कमरे की मांग की। सुखदेव सर्वेश को पहले से ही जानते भी थे, इसीलिए बार-बार कहने पर सुखदेव ने उसे कमरा किराये पर दे दिया था। चार दिन पहले सर्वेश और निक्कू का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया था। सर्वेश ने बताया निक्कु ने उसका फोन चोरी कर लिया है, लेकिन सुखदेव ने दोनों को पास बिठाकर समझौता करवा दिया था। शनिवार रात को निक्कू छत पर सोने चला गया था।

सुबह करीब सवा सात बजे सुखदेव का लड़का देवेंद्र सिंह जब आया और उसने छत पर जाकर देखा तो निक्कू मृत पड़ा था। उसके गले में रस्सी बंधी थी। देवेंद्र ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद सुखदेव मौके पर पहुंचा। जब उन्होंने सर्वेश को आवाज लगाई तो वह मौके पर नहीं था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.