Move to Jagran APP

पांच महीने में 43 बार बढ़ी तेल की कीमतें : कुमारी सैलजा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। शहर के पांच पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:05 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:05 AM (IST)
पांच महीने में 43 बार बढ़ी तेल की कीमतें : कुमारी सैलजा
पांच महीने में 43 बार बढ़ी तेल की कीमतें : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। शहर के पांच पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी। साथ ही बढ़ी कीमतों को तुरंत वापिस लेने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई की। सैलजा ने कहा पांच महीने में 43 बार तेल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस तरह नई अनाज मंडी के पास, पुराना सेशन कोर्ट के पास, तीसरा प्रदर्शन अंबाला-हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने, रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया गया। कुमारी सैलजा ने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पांच महीने में 43 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी। यह सिलसिला अभी तक निरंतर जारी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह गुल्लू, देवराज देवा, पुनीत कवि, सुरजीत पंजोखरा, रिपी वत्स, कश्मीरी लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा, रुपचंद, राजकुमार गामा, धर्मपाल चड्ढा, प्रीतपाल अंटाल, पूर्व पार्षद सतीश सैनी, राघव विज, होरीलाल, रजत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना-प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अंबाला: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अंबाला छावनी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। अलग-अलग स्थानों पर महंगाई के विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को जल्द से जल्द कम किया जाए। रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में धरना दिया गया। महंगाई बढ़ना केंद्र सरकार की नाकामी और गलत नीतियों को दर्शाता है। महंगाई से हर वर्ग परेशान है, जबकि सरकार आंख बंद करके बैठी है। बढ़ती पेट्रो कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल

अंबाला : बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने अंबाला-जगाधरी रोड पर स्थित एंजिल पेट्रोल पंप पर धरना दिया। इस दौरान हलका मुलाना से विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ना केंद्र सरकार की नाकामी और गलत नीतियों को दर्शाता है। महंगाई से हर वर्ग परेशान है, जबकि सरकार आंख बंद करके बैठी है। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के महासचिव सतीश कनौजिया ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तभी से पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ रहा है। इस दौरान सुभाष जायसवाल, अशोक दुआ, टिकू, सुभाष जोशी, भारत भूषण, संजय, अनूप कनौजिया, राजेश शर्मा, रवि,पंकज, मनीष यादव, विकास यादव, सुनील, रमेश कनौजिया, मोहन लाल, रमेश कुमार, आशादीप कनौजिया, अनिल कुमार, विपिन कुमार, रवि कनौजिया, विक्की पाल, टिकू सोनकर आदि मौजूद रहे। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार

अंबाला : कांग्रेस नेताओं में हीरालाल यादव, सुधीर जायसवाल, वेणु अग्रवाल, परमिदर सिंह परी ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों से जनता परेशान हो चुकी है। सरकार इन बढ़ी कीमतों को वापस ले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राय मार्केट, जगाधरी रोड नजदीक गांधी ग्राउंड, रामकिशन कालोनी, जीटी रोड नन्हेड़ा व महेश नगर के पेट्रोल पंपों पर पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक जैन, मनीष राणा युवा प्रधान, ओंकार नाथी, अशोक दुआ, रतनलाल, अजैब सिंह, जगबीर, कमलजीत, सत्या भारती, राजीव सूद, सूरज यादव, सुभाष जायसवाल, तिलक राज, निखिल यादव, राजकुमार, बिजेंदर नेगी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.