Move to Jagran APP

जोश और उत्साह में न आने दें कमी, शहर विस में बढ़ाएं जीत का अंतर: कविता जैन

लोकसभा चुनाव में पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं का कड़ी मेहनत जीत का मूल मंत्र साबित हुई। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने जोश और उत्साह में कमी न आने दें और अंबाला शहर विधानसभा में जीत के अंतर को बड़ा कर दिखाएं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 02:08 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:45 AM (IST)
जोश और उत्साह में न आने दें कमी, शहर विस में बढ़ाएं जीत का अंतर: कविता जैन
जोश और उत्साह में न आने दें कमी, शहर विस में बढ़ाएं जीत का अंतर: कविता जैन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : लोकसभा चुनाव में पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं का कड़ी मेहनत जीत का मूल मंत्र साबित हुई। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने जोश और उत्साह में कमी न आने दें और अंबाला शहर विधानसभा में जीत के अंतर को बड़ा कर दिखाएं। शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने शुक्रवार को शहर में मंडल प्रवास योजना के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।

loksabha election banner

उन्होंने दुर्गा नगर मंडल, जनसूई मंडल, बलाना मंडल, अंबाला शहर मंडल की बैठक ली। तीसरी बैठक में नेता-कार्यकर्ता और बैठक में संबंधित मंडल के दायरे में कम अंतराल से जीते-हारे हुए बूथ को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विधायक असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, हरीश शर्मा, गुरचरण सिंह, मनदीप राणा, अनुभव अग्रवाल, संजय लाकड़ा मौजूद रहे।

------------

सरकार की उपलब्धियों बारे दी जानकारी

फोटो नंबर - 43

जागरण संवाददाता, अंबाला: छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला की बैठक हुई। इसमें एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेश धनोदा बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। प्रदेश महामंत्री ने सदस्यता अभियान पर जोर देने को कहा कि मोर्चा सदस्यता अभियान अधिक से अधिक करने पर बल दे। इस अवसर पर अरुण भान, मोहन लाल, बग्गन, रिकू चोपड़ा, भाग सिंह, गौरव, रंजीत तंवर, सुन्नी, सुनील, नायब सिंह, सुखविद्र, दीदार सिंह, अनिल जौहर, धर्मपाल धनकर उपस्थित रहे।

----------

भाजपा सदस्य अभियान में सभी समुदायों को जोड़ना है : बेदी

फोटो - 42

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली हैं। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत देवी बाला सुन्दरी मन्दिर में मंडल व सर्कल टू की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बेदी ने कहा कि भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें सभी वर्गो एवं समुदायों के लोगों को अपने साथ जोड़ना है। 16 अगस्त से मुख्यमंत्री द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की जायेगी जो प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। मौके पर सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख अरूण भान, जिप चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, सुमन सैनी, राजेश बतौरा, नवीन शर्मा मौजूद रहे।

लोहगढ़ में दर्जनों ने थामा जजपा का दामन

जासं, अंबाला शहर : लोहगढ़ गांव के करीब 50 लोगों ने हरपाल कंबोज की अध्यक्षता में जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। गांव वासियों ने बताया कि पिछले 4 सालों में उनके गांव में कुछ विकास नहीं हुआ। मौके पर मनजिदर सिंह ढिल्लो, डॉ. रवि सहगल, सन्नी ढिल्लों, गुरदविदर संधू, अमनिदर कंबोज, वीरेंदर सिंह, नेका ढींडसा, हरजीत सिंह, बहादुर सिंह, अनमोल, राजविदर कौर, सरबजीत, हरबंस कौर, सोहन सिंह, मलकीत सिंह, करण, कुलदीप सिंह, गुरमेल, गुरविदर सिंह, अश्वनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.