पांच को इनसो का स्थापना दिवस, प्रत्येक जिले में लगेगा रक्तदान शिविर
जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों तथा डॉ. अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का 5 अगस्त को स्थापना दिवस है।
संस, मुलाना : जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों तथा डॉ. अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का 5 अगस्त को स्थापना दिवस है। इसे प्रदेशभर में एक सामाजिक संदेश के साथ मनाया जाएगा। उक्त शब्द जजपा के पूर्व शहरी प्रधान पवनीत सिंह (मिकी बराड़ा) ने दोसड़का में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि इस बार इनसो व जजपा के साथी अपने-अपने क्षेत्र में दो दिन सामाजिक कार्य करते हुए स्थापना दिवस मनाएंगे। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को सुबह सभी साथी अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाएंगे। वहीं 4 अगस्त दोपहर बाद प्रत्येक जिले में रक्त दान शिविर होगा। इस मौके पर पार्टी सदस्य हरमन संधू डुलियानी, विरेंद्र कंग, करनवीर सिंह व निर्मल संधू दोसड़का मौजूद रहे।