रिटायरमेंट के बावजूद नौकरी में बरकार रहेंगे सीएमओ डॉ. गुप्ता
जागरण संवादाता, अंबाला शहर : सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता सोमवार को सिविल सर्जन पद से रिटाय
जागरण संवादाता, अंबाला शहर : सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता सोमवार को सिविल सर्जन पद से रिटायर्ड हो रहे हैं लेकिन महकमे में उनकी सेवाएं बरकरार रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग एवं मरीजों को आगामी सात सालों तक उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, अब वह सीधे प्रशासनिक पद पर नहीं रहेंगे बल्कि चिकित्सा कार्यो से जुड़े रहेंगे। डॉ. गुप्ता जिले के ऐसे पहले सीएमओ स्तर के अधिकारी होंगे जो स्वास्थ्य विभाग की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस मामले में उनसे दो माह पहले ही रिटायरमेंट लेने अथवा सेवाएं जारी रखने का विकल्प विभाग ने ले लिया था। इसमें जिला अस्पताल, सामान्य अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं का विकल्प मांगा गया था।
डॉ. विनोद गुप्ता ने साल 1986 में कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी अस्पताल से मेडिकल आफिसर के तौर अपनी सेवाएं शुरू की थी। जिसके बाद ज्यादातर उनका कार्याकाल का ज्यादातर समय अंबाला में ही बीता। सिविल सर्जन भी अंबाला में रहते हुए बने और इसी पद से रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वह पंजाब में भी रहे हैं। साल 1983 में पंजाब के जिला होशियारपुर स्थित हाजीपुर पीएचसी में एमओ इंचार्ज के तौर पर सेवा शुरू की थी। इसके बाद होशियार जिला टीबी आफिसर, मंडी गो¨बदगढ़ व फतेहगढ़ साहिब में भी रहे। स्कूल शिक्षक पिता हरियाणा में होने के चलते हरियाणा में निकले पदों पर साक्षात्कार दिया और साल 1986 से प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू की। सरकार की इस पॉलिसी के तहत पहले डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीबी लाला व मनोचिकित्सक डॉ. राणा भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, इन डॉक्टरों ने रिटायरमेंट लेने के बाद ज्वाइन किया था। जिससे अब इनके वेतन से पेंशन हटाकर अंतिम वेतन और भत्ते ही मिल रहे हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता ने सेवा में रहने हुए ही विकल्प दिया है तो उनकी सेवाएं निरंतर मानी जाएंगी और सभी वेतन लाभ पहले की तरह ही रहेंगे।