गर्म हुआ मौसम, अभी राहत की नहीं उम्मीद
- अधिकतम 39 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान जागरण संवाददाता, अंबाला शहर बरसात के बाद
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 01:07 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 01:07 AM (IST)
- अधिकतम 39 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
बरसात के बाद मौसम में बनी ठंडक का असर गायब हो गया है। बुधवार सुबह से ही गर्मी जोर पकड़ने लगी थी। दोपहर में मौसम खूब गर्म रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ¨चता बढ़ाने वाली बात यह है कि आने वाले कई दिनों तक बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में गर्मी खूब परेशान करेगी। वहीं, गर्मी बढ़ने से एक बार इसका असर जनजीवन पर देखने को मिला। गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए शीतल पेय सहारा बन रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें