Move to Jagran APP

हाईवे निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, वन-वे के चलते लगा जाम

अंबाला-जगाधरी फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चलने लगा है। निर्माण कार्य के चलते हाइवे पर शाम को लंबा जाम देखने को मिला क्योंकि हाइवे के किनारे रेहड़ी-फड़ी भी लगी है। इससे और भी ज्यादा यातायात की स्थिति बिगड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 07:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 07:34 AM (IST)
हाईवे निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, वन-वे के चलते लगा जाम
हाईवे निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, वन-वे के चलते लगा जाम

जागरण संवाददाता अंबाला:

loksabha election banner

अंबाला-जगाधरी फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चलने लगा है। निर्माण कार्य के चलते हाइवे पर शाम को लंबा जाम देखने को मिला क्योंकि हाइवे के किनारे रेहड़ी-फड़ी भी लगी है। इससे और भी ज्यादा यातायात की स्थिति बिगड़ रही है।

रोजाना रेहड़ी-फड़ी लगी होने और सड़क वन-वे होने के चलते रोजाना जाम की समस्याओं से जूझना पड़ेगा। उधर, पुलिस-प्रशासन की भी ढुलमुल व्यवस्था को देखने को मिल रही है। निर्माण कार्य के चलते नगर परिषद भी रेहड़ियों को हाईवे के किनारे से नहीं हटा पा रहा है।

दूसरी ओर हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस भी नहीं दिखाई दे रही है। एनएचएआई की ओर से भी कोई निर्माण कार्य के चलते कोई ट्रैफिक सिग्नल तक नहीं लगाया गया। ऐसे में रात में हादसा होने का भी खतरा है। दिनभर ध्वस्त रही यातायात व्यवस्था

एक तरफ फोरलेन हाईवे चौड़ीकरण और अंडरपास का काम चल रहा है। दूसरी और हाईवे के किनारे लोगों ने रेहड़ी-फड़ी लग रखी है। इसके चलते यातयात व्यवस्था पूरे दिन बिगड़ जाती है। लोगों को दिनभर जाम का सामना करना पड़ता है। जाम से निकलने के लिए लोगों के तमाम तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। डेढ साल तक चलेगा फोरलेन हाईवे का काम

अंबाला-जगाधरी फोरलेन हाईवे चौड़ीकरण का निर्माण कार्य करीब डेढ साल तक चलेगा। ऐसे में लोगों को तमाम तरह की परेशानी लंबे समय तक उठानी पड़ेगी। महेशनगर, एसडी विद्यालय के पास यातायात की बुरी स्थिति हो जाती है। यहां से निकलने में बड़ी मशक्कत करनी होती है। टीम के जाते ही रेहड़ी-फड़ी हाईवे पर लगा लेते है लोग

नगर परिषद की टीम ने दो दिन तक रेहड़ी-फड़ी वालों को हाईवे के किनारे से हटवाया। लेकिन टीम के जाने के बाद लोग फिर से रेहड़ी-फड़ी हाईवे के किनारे लगा ली। रेहड़ी-फड़ी वालों पर सख्ती नहीं बरती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.