छत पर खेलते समय हाइटेंशन तारों से झुलसा बच्चा
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर स्थित कबीर नगर में शुक्रवार शाम को दस साल क
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर स्थित कबीर नगर में शुक्रवार शाम को दस साल का बच्चा नमन घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तारों से झुलस गया। बच्चे को करंट का झटका लगा तो वह काफी दूर जाकर गिरा। आनन-फानन में घायल को स्थानीय नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहीं दाखिल कर लिया गया। घायल बच्चे की मां पूजा रानी ने बताया कि उनके घरों के आसपास छतों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन तारें गुजर रही है। छत पर तो चढ़ने से भी डर लगा रहता है। शुक्रवार शाम को उनका बेटा छत पर खेल रहा था और इसी दौरान वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। उधर, इससे पहले भी महेशनगर में इसी हाईटेंशन तार से झुलसने के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं करीब 15 दिन पहले शाहपुर गांव में भी एक व्यक्ति की छत के ऊपर से गुजर रही तारों में से करंट लगने के बाद मौत हो गई थी।