फोन पर समस्याएं सुनकर ईओ ने तुरंत कराया समाधान
शुक्रवार को अंबाला के दैनिक जागरण कार्यालय में हेलो जागरण कार्यक्रम के तहत ईओ फोन पर लोगों से बातचीत कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, अंबाला : नमस्कार सर, मैं छावनी के दयाल बाग से बोल रहा हूं, मेरी बात नगर परिषद के ईओ से हो रही है। कई दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा। इस तरह की पीड़ा मोंटी नागरा ने हेलो जागरण कार्यक्रम में ईओ अपूर्व चौधरी के सामने फोन पर रखी। कार्यकारी अधिकारी ने तुरंत सफाई दारोगा विनोद बेनीवाल को आदेश दिए, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। इस तरह की अनेकों शिकायत ईओ के पास आई, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को अंबाला के दैनिक जागरण कार्यालय में हेलो जागरण कार्यक्रम के तहत ईओ फोन पर लोगों से बातचीत कर रहे थे। दैनिक जागरण ने लोगों को सीधे ईओ से बात करने का मौका दिया। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान न होना, गलियां व सड़कें टूटी होना, मुटेशन न होना और अस्थायी अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्याएं आई। ईओ ने कुछ पाठकों से अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया, ताकि वे दस्तावेज उनके वाट्सएप पर भेजें, ताकि समाधान हो सके।
---------
केडी हॉस्पिटल के पास लाइट और नालियां और सड़कें टूटी पड़ी है। उनको सही नहीं किया गया।
जोगेंद्र, रिटायर्ड सीओ, राजा पार्क
यह समस्या जानकारी में आई है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। निर्मल कॉम्प्लेक्स के पास नाले-नालियां का निर्माण कब तक होगा। ओंकार नाथी, पूर्व पार्षद वार्ड 4
कुछ स्थानों पर नाले और नालियों का निर्माण चल रहा है। आपके क्षेत्र में भी काम जल्द होगा। दीना की मंडी में गंदगी से बुरा हाल है। हमको इस समस्या से कब तक निजात मिलेगी।
अनिल, दीना की मंडी
कर्मचारियों को बोल दिया गया है एक-दो दिन के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। मिल के पीछे सीवरेज लाइन बिछाई गई थी, लेकिन सड़कों को तोड़ दिया गया। अब कब तक इनका निर्माण होगा।
प्रवीण चंद, मिल के पीछे
जो सड़कें टूटी हुई हैं, उनको जल्द सही कराया जाएगा। दयाल बाग मेन नाले की समस्या बताई। पुलिया छोटी है और कूड़े का उठान भी नहीं हो पाता। कब तक समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मोंटी नागरा, दयालबाग
कर्मचारियों को बोल दिया है। 5 दिन के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। आहलूवालिया बिल्डिंग के पास दुकान की म्यूटेसन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहा हूं। कब तक म्यूटेसन बन पाएगी।
अशोक कुमार,रिटायर्ड एसडीओ, आहलूवालिया बिल्डिंग
दफ्तर में आकर मुझसे संपर्क करें। आपकी समस्या जरूर दूर की जाएगी। करनपुरी में डेयरियों का गोबर नालों में बहाया जा रहा है। जुर्माना लगाने के बाद समस्या वैसे ही बनी हुई है। लेखराज, करनपुरी
डेयरियों संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नालों में गोबर बहाने वालों पर कार्रवाई होगी। निकलसन रोड कोटेक बैंक के पास शौचालय ना होने से काफी परेशानी होती। शौचालय की व्यवस्था कब तक हो पाएगी।
कपिल, निकलसन रोड।
जगह की तलाश कराने के बाद शौचालय का जल्द निर्माण करवाया जाएगा। निकलसन रोड बजाजा बाजार में दुकान की म्यूटेसन का काम नहीं हो पा रहा है। कब तक म्यूटेसन बन पाएगी।
रवि, बजाजा बाजार
म्यूटेशन का काम चल रहा है। दोपहर बाद आकर दफ्तर में मिलना। म्यूटेसन का काम किया जाएगा। आजाद नगर में 6 माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है।
जयपाल सैन, आजादनगर
स्ट्रीट लाइट के लिए सर्वे चल रहा है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट का काम शुरू हो जाएगा। मिल के पीछे बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। काफी परेशानी होती है।
प्रदीप सिंह, मिल के पीछे
गोशाला बनाने का काम चल रहा है। गोशाला बनते ही समस्या का समाधान भी होगा।