अस्पताल, स्कूल-कालेज के अलावा सरकारी भवनों पर 2.96 करोड़ का गृहकर
ंबाला कैंट में हाउस टैक्स की वसूली लक्ष्य से बहुत पीछे है। सरकारी भवन अस्पताल स्कूल-कॉलेज के अलावा बैंकों पर भी 2.96 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया है।
संजू कुमार, अंबाला
अंबाला कैंट में हाउस टैक्स की वसूली लक्ष्य से बहुत पीछे है। सरकारी भवन, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के अलावा बैंकों पर भी 2.96 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया है। इसको जमा करने में बड़े-बड़े बकायेदारों के पसीने छूट रहे हैं। इन बकायेदारों पर सालों से यह हाउस टैक्स बढ़ता जा रहा है। अब लंबित पड़े हाउस टैक्स को वसूलने के लिए नगर परिषद के अफसरों ने सख्ती शुरू कर दी है। बकायेदारों को हाल-फिलहाल में नोटिस जारी होंगे। अगर नोटिस के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं किया तो घर से रिकवरी होगी। उसके बाद कोर्ट में मुकदमा दर्ज भी कराया जा सकता है।
नगर निगम का करोड़ों का हाउस टैक्स बकाएदारों ने दबा रखा है। बड़े-बड़े व्यापारी, नेता, बिल्डर, स्कूल-कालेज के अलावा सरकारी भवनों के हाउस टैक्स लंबे समय से जमा तक नहीं हो सके हैं। अब इन लोगों पर करोड़ों का टैक्स हो गया है। समय से टैक्स पर ब्याज भी लगातार बढ़ रहा है। कैंट के सरकारी स्कूल-कालेजों की भी यही स्थिति है। इन पर भी लाखों रुपये बकाया है।
कैंट क्षेत्र की 30 से अधिक बड़ी इंडस्ट्री भी ऐसी है, जिन पर करोड़ों का टैक्स बकाया है। इसके अलावा हाउस टैक्स जमा करने में सरकारी भवन भी सबसे पीछे है। वह भी अपना टैक्स समय से जमा नहीं कर पा रहे हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड, सदर थाना, पोस्ट ऑफिस आदि पर भी करोड़ों का टैक्स बकाया है।
ऐसी ही हालत सरकारी अस्पतालों की है। उन पर भी कई वर्षों का टैक्स बकाया है। अब इन बकाएदारों के खिलाफ अब नगर परिषद् सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इन सभी बकाएदारों को दो-चार दिन के भीतर नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद भी अगर इन बकाएदारों ने अपना गृहकर जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनके खाते भी सीज होंगे।
नगर निगम के सचिव राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन बकाएदारों ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। उनको नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैन धर्मशाला पर 1.56 लाख का कर
टिबर मार्केट कच्चा बाजार स्थित जैन धर्मशाला पर भी नगर परिषद की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जैन धर्मशाला लंबे समय से गृहकर जमा नहीं कर पाया है। करीब 1.56 लाख बकाया है जो अभी तक जमा नहीं कर सका है। अधिकारियों ने नोटिस भी भेजे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब फिर से अधिकारी कार्रवाई करने जा रहे है। कैटोनमेंट बोर्ड पर 2.86 लाख का टैक्स
हाउस टैक्स के मामले में कैंटोनमेंट भी काफी पिछड़ा हुआ है। कई साल से हाउस टैक्स जमा नहीं हो पाया है। ऐसे में लगातार हाउस टैक्स बढ़ता जा रहा है। कैंटोनमेंट बोर्ड पर करीब दो लाख 86 हजार का टैक्स बकाया है। नोटिस भी भेजा गया है, मगर विभाग की ओर से हाउस टैक्स जमा नहीं हुआ। अब अधिकारी फिर से नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे है सदर थाने पर भी 1.13 लाख बकाया
सदर थाने की अगर बात करें तो उस पर भी कई वर्षो का लाखों रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। सदर थाने पर एक लाख 13 हजार का हाउस टैक्स है। जो अभी तक जमा नहीं हो पाया है। इन बकाएदारों पर है 7,06,74,955 रुपये बकाया
नाम- संख्या बकाया
इंडस्ट्री- 30 5245299
स्कूल- 16 8798404
बैंक- 03 1105916
सरकारी भवन 08 2086891
अस्पताल 05 6230795
बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। इन सभी बकाएदारों को नोटिस भेज जाएगे। उसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया तो घर जाकर रिकवरी होगी। बाद में कोर्ट में केस दर्ज कराएंगे।
- राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद