इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पतरेहड़ी के 6 विद्यार्थियों को मिला प्रथम स्थान
संवाद सहयोगी, शहजादपुर: खालसा कॉलेज पंजोखरा में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में शिवा हाई स्कूल पतरेहड़ी के छह विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 01:21 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 01:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शहजादपुर: खालसा कॉलेज पंजोखरा में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में शिवा हाई स्कूल पतरेहड़ी के छह विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के दौरान निबंध लेखन में वंशिका ने प्रथम स्थान व कविता प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली में अंचल और मन्नत प्रथम स्थान रही, वहीं लोक गीत प्रतियोगिता में स्मृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दस्तार बंदी में गुरप्रीत ¨सह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य मोहन लाल सैनी की ओर से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्मजीत, परमजीत, नेहा स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें