Move to Jagran APP

गृहकर से आय बढ़ाने के लिए निगम का सर्वे शुरू, लक्ष्य से 7.67 करोड़ दूर

नगर निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए गृहकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। वहीं सर्वे का काम पूरा होने के बाद गृहकर बढ़ाने का काम शुरू होगा। साथ ही सर्वे में मिलने वाले भवनों पर गृहकर लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
गृहकर से आय बढ़ाने के लिए निगम का सर्वे शुरू, लक्ष्य से 7.67 करोड़ दूर
गृहकर से आय बढ़ाने के लिए निगम का सर्वे शुरू, लक्ष्य से 7.67 करोड़ दूर

कपिल कुमार, अंबाला शहर

loksabha election banner

नगर निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए गृहकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। वहीं सर्वे का काम पूरा होने के बाद गृहकर बढ़ाने का काम शुरू होगा। साथ ही सर्वे में मिलने वाले भवनों पर गृहकर लगाया जाएगा। नगर निगम को वर्ष 2019-20 में गृहकर का 12 करोड़ 55 लाख रुपये का गृहकर का लक्ष्य पूरा करना है। इसमें अभी तक 4,87,543,11 वसूली की गई। वहीं करीब 7,67,45,689 का गृहकर का बकाया है, जो निगम का मार्च तक पूरा करना है।

अंबाला शहर में नगर निगम के अंतर्गत करीब एक लाख 78 हजार संपत्तियां हैं। नगर निगम इन संपत्ति से गृहकर वसूलता है जबकि लंबे समय से नए भवनों पर गृहकर लगाने को सर्वे नहीं किया गया है। इस वजह से शहर में काफी भवन गृहकर लगाने से छूटे हैं। इसके साथ ही लोगों ने नए भवनों का निर्माण कर लिया है। इस वजह से नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

वहीं निगम मद में बजट के अभाव होने से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए नगर निगम ने गृहकर का सर्वे शुरू किया है। इसमें करीब 42 हजार भवनों का सर्वे काम पूरा कर लिया है। इसके लिए निगम ने करीब 32 टीमों को लगाया है, जो सर्वे काम पूरा करेगी। नगर निगम गृहकर की आय से सड़कें और नाली समेत अन्य विकास कार्य पूर खर्च करेगा। निगम अधिकारियों की माने तो नए भवनों पर मानचित्र पास होने के अगले साल से गृहकर लागू होगा। 31 दिसंबर तक गृहकर जमा करना होगा

सिटी में लोगों को 31 दिसंबर तक गृहकर जमा करने पर दस फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं दिसंबर के बाद गृहकर जमा करने पर दस फीसदी की छूट नहीं मिलेगी। नगर निगम को मार्च तक गृहकर का लक्ष्य पूरा करना है। नगर निगम ने गृहकर के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसमें करीब 42 हजार भवनों का सर्वे पूरा हो गया है। इसके लिए 32 टीम लगाई गई हैं।

- डा. सुशील, आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.