Move to Jagran APP

हरियाणा-पंजाब के किसानों ने बनाया संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बॉर्डर

हरियाणा-पंजाब के किसानों ने दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर भी साझेदारी कर ली है। जिसमें दोनों तरफ के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बॉर्डर बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 07:30 AM (IST)
हरियाणा-पंजाब के किसानों ने बनाया संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बॉर्डर
हरियाणा-पंजाब के किसानों ने बनाया संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बॉर्डर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित शंभू बार्डर के पास टोल प्लाजा के निकट अभी तक हरियाणा के किसानों ने ही धरना लगाया हुआ था। हालांकि दिल्ली कूच से पहले पंजाब की सीमा पर घग्गर नदी के पार पंजाब के किसानों ने धरना लगाया था। दिल्ली जाने के बाद से पंजाब का धरना उठ गया था। अब हरियाणा-पंजाब के किसानों ने दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर भी साझेदारी कर ली है। जिसमें दोनों तरफ के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बॉर्डर बनाया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, इस मोर्चा में आधे सदस्य पंजाब के होंगे और आधे सदस्य हरियाणा के रहेंगे। इस मोर्चा का प्रधान अंबाला के भारतीय किसान यूनियन के उपप्रधान गुलाब सिंह रहेंगे। मोर्चा में दोनों तरफ से 12-13 लोग सदस्य बनाए गए हैं, जो दिल्ली से आने वाले निर्देशों को सीमा पर कार्य रूप देने का काम करेंगे। इसके साथ ही अपनी लोकल स्तर ही रणनीति भी तैयार करेंगे।

------- -मोर्चा में ये बनाए गए हैं सदस्य मोर्चा में गुरमीत सिंह बहोलपुर, अमरजीत सिंह घन्नोर, गुरविद्र सिंह धूमां, पवन कुमार, बलवीर सिंह रूड़की, हरपाल सिंह धन्यौड़ा, बजिद्र सिंह कंबोज, भूपिद्र सिंह पंजोखरा, अमरजीत सिंह सिद्धू, मस्तान सिंह ठरवा, बग्गा जलबेहड़ा, गुरनाम सिंह चौडमस्तपुर, हरदयाल सिंह नन्यौला, गुरमीत सिंह माजरी, बलिद्र सिंह मलोर, अमरीक सिंह मटेड़ी, बलजिद्र सिंह सुल्लर, बहादुर सिंह खासपरा, मन्नी माजरी, जीता शाहपुर, मंगल सिंह मच्छौंडा शामिल हैं।

------

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा-पंजाब के किसानों का संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। इस मोर्चा के सदस्य दिल्ली जाने वाले लोगों के लंगर का इंतजाम करेंगे। इसके साथ जाने वाले लोगों में किसी का ट्रैक्टर खराब होता है या तेल की दिक्कत आती है तो उसका समाधान किया जाएगा।

गुलाब सिंह, प्रधान, हरियाणा-पंजाब संयुक्त किसान मोर्चा शंभू बार्डर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.