Move to Jagran APP

अंबाला में डोर-टू-डोर लोगों को मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

नगर निगम ने कोरोना काल में लोगों के लिए डोर-टू-डोर सेवा को तेज कर दिया है। इसके लिए लोगों को नगर निगम के डोर-टू-डोर सर्विस के लिए जारी नंबरों पर फोन करना होगा। इसके बाद निगम की टीम घर पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विवाह पंजीकरण समेत अन्य कार्य के लिए पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 06:00 AM (IST)
अंबाला में डोर-टू-डोर लोगों को मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
अंबाला में डोर-टू-डोर लोगों को मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम ने कोरोना काल में लोगों के लिए डोर-टू-डोर सेवा को तेज कर दिया है। इसके लिए लोगों को नगर निगम के डोर-टू-डोर सर्विस के लिए जारी नंबरों पर फोन करना होगा। इसके बाद निगम की टीम घर पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण समेत अन्य कार्य के लिए पहुंचेगी। इसके लिए निगम लोगों से 100 रुपये का सर्विस चार्ज लेगा।

loksabha election banner

कोरोना काल में नगर निगम ने पब्लिक डीलिग सुबह 10 से 12 बजे तक कर रहा है। इस वजह से काफी लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए नगर निगम ने लोगों के लिए डोर-टू-डोर सेवा को तेज कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए नोटिस भी चस्पा किया है। इस पर मोबाइल नंबर 8572031425, 8053455671 भी लिखा है। इस नंबर पर फोन करने पर निगम की टीम घर पहुंच जाएगी। यहां पर निगम की टीम घर पर प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज लेगी। इसके बाद घर बैठे प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए डोर-टू-डोर सेवा को तेज कर दिया है।

-------------- मुख्य गेट पर भी नंबर की सूची लगाई

नगर निगम में सुबह 10 से 12 बजे तक पब्लिक डीलिग का काम किया जाता है। इसके बाद मुख्य गेट को बंद कर दिया जाता है। इसलिए निगम ने डोर-टू-डोर सर्विस के लिए नोटिस चस्पा किया है। इस पर मोबाइल नंबर भी लिखे हैं ताकि लोग सीधे संपर्क करें और इस सुविधा का लाभ उठा सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.