Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं के आगोश में जिला, ठिठुरे लोग

बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया है। शनिवार की सुबह अब तक की सबसे सर्द रही। रातभर कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 10:21 AM (IST)
बर्फीली हवाओं के आगोश में जिला, ठिठुरे लोग
बर्फीली हवाओं के आगोश में जिला, ठिठुरे लोग

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया है। शनिवार की सुबह अब तक की सबसे सर्द रही। रातभर कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को दिन में धूप निकलने पर राहत मिली। जब गर्म कपड़े पहनने के बाद भी राहत नहीं मिली तो अलाव जलाना पड़ा।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को सर्दी के इस सीजन में पहली बार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन भी हाईवे पर रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी और ठंड बढ़ेगी।

अंबाला में कोहरे और शीतलहर का असर फिर से बढ़ गया है। इस सीजन में शनिवार को पहली बार बेहद ज्यादा कोहरा दिखाई दिया। सुबह के समय तो इतना घना कोहरा था कि हाईवे पर भी विजिबिलटी शून्य थी। दस बजे तक कोहरा सामान्य हो सका। कोहरा छंटने के बाद निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.3 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य मौसम से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। धूप निकलने के बाद जाएं टहलने

पारा गिरने ही ब्लडप्रेशर, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चिकित्सकों की माने तो उक्त रोग के मरीज सर्दी से बचाव रखे। धूप निकलने के बाद ही टहलने जाये। घी, तेल और आचार का सेवन कम करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.