प्रदेश अध्यक्ष के सामने फिर दिखी विधायक गोयल और डॉ. संजय शर्मा में दरार
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और विधायक असीम गोयल मंगलवार को अंतोदय ही विकास रैली में एक मंच में एक साथ-साथ दिखाई दी। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले गांव के सरपंच ने प्रदेश प्रवक्ता और विधायक असीम गोयल का आभार व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और विधायक असीम गोयल मंगलवार को अंतोदय ही विकास रैली में एक मंच में एक साथ-साथ दिखाई दी। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले गांव के सरपंच ने प्रदेश प्रवक्ता और विधायक असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। फिर जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल ने अपनी बात रखी। विधायक असीम गोयल सहित सांसद रतन लाल कटारिया ने भी संबोधित किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मंच संभाला। लेकिन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा को किसी ने मंच पर नहीं बुलाया। आखिर में जब उनकी याद आई तो उस समय तक जनता ने चलना शुरू कर दिया था। विधायक ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत माइक संभाला और बोले कि अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार डॉ. संजय शर्मा व्यक्त करते हुए समापन करेंगे। डॉ. संजय शर्मा ने मंच पर हाथ जोड़ा और वहां से बिना कुछ बोले चले गए। इस तरह समापन की घोषणा नहीं हो सकी। बता दें कि करीब दो माह पहले जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुर्सी को लेकर विधायक असीम गोयल के रिश्तेदार और डॉ. संजय शर्मा के बीच जमकर बहस हुई थी। उसके बाद दोनों एक साथ दिखाई भी नहीं दिए थे।