नपा कार्यालय के बाहर और चेयरपर्सन के खिलाफ मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी
संवाद सहयोगी, बराड़ा : ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने निकालने पर वीरवार
संवाद सहयोगी, बराड़ा :
ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने निकालने पर वीरवार को नपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नपा चेयरपर्सन व सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान प्रवीन कुमार ने की। मौके पर नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव जरनैल ¨सह, नारायणगढ़ नपा प्रधान मंगा ने बताया कि नपा बराड़ा के अधिकारी व चेयरपर्सन मनमर्जी कर सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 9 से 24 मई तक प्रदेश भर में हड़ताल में शामिल रहे। तीन साल से ठेके के माध्यम से लगे सफाई कर्मचारियों को नपा चेयरपर्सन व अन्य पार्षदों की मनमर्जी पर नौकरी से निकाला जा रहा है। जिसका नगर पालिका कर्मचारी संघ विरोध करता है और मांग करता है कि हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि जब तक उन्हें काम पर वापस नहीं लिया जाता तब तक यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। मौके पर नर¨सह, अशोक सैनी, धर्मवीर, रोहित आदि मौजूद रहे।