चार माह का ईपीएफ जमा नहीं होने पर झाडू़ उल्टे कर किया प्रदर्शन
15 दिनों का वेतन नहीं मिला व चार माह का ईपीएफ नहीं जमा होने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा नारायणगढ़ ने बुधवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ झाडू उल्टे कर शहर में प्रदर्शन किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान मंगा की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी व डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने अपने मांगों को लेकर कार्यालय से शुरू कर शहर में प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : 15 दिनों का वेतन नहीं मिला व चार माह का ईपीएफ नहीं जमा होने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा नारायणगढ़ ने बुधवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ झाडू उल्टे कर शहर में प्रदर्शन किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान मंगा की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी व डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने अपने मांगों को लेकर कार्यालय से शुरू कर शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीने पहले 15 दिन का वेतन पिछले ठेकेदार के पास बकाया है, परंतु नगरपालिका के द्वारा रखी गई सिक्योरिटी बिना कागजी कार्रवाई के कैसे रिलीज हो सकती है। चार महीने से डोर टू डोर के कर्मचारियों का ईपीएफ, तीन महीने का डीसी रेट के कर्मचारियों के द्वारा बार-बार मौखिक और लिखित रूप से देने के बाद भी जमा नहीं करवाया गया। पिछले वर्ष डोर टू डोर के कर्मचारियों को 6 महीने में वेतन दिया गया।
इस नौकरी के अलावा इनके पास अपनी जीविका चलाने का और कोई साधन नहीं है। नगरपालिका सचिव की प्रिसिपल इंप्लायर होने के नाते इन सभी कर्मचारियों का लेन-देन वेतन समय पर मिलना नियम शर्तों में दी गई तमाम सुविधाएं इन सभी की जिम्मेदारी अधिकारी की है। अगर समय रहते नगरपालिका प्रशासन ने दिए गए आश्वासनों पर ईपीएफ जमा नहीं करवाया और 15 दिन का बकाया वेतन नहीं दिया तो मजबूरन हड़ताल जैसा निर्णय लेना पड़ सकता है।
ठेका कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नागरिक अस्पताल में ठेका कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द वेतन मिलने की मांग की। स मौके पर ठेका कर्मियों का कहना था कि कोरोना काल में भी कोरोना योद्धाओं की अनदेखी की जा रही है। कोरोना काल में नियमित ड्यूटी करने पर भी वेतन समय से नहीं मिल रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में करीब 200 ठेका कर्मी कार्यरत हैं। ठेका कर्मी कोरोना काल में नियमित ड्यूटी पर जुटे हैं। यहां तक कोरोना काल में ठेका कर्मियों ने आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की सेवा के लिए ड्यूटी की, लेकिन उन्हें अभी मई और जून का वेतन नहीं मिला है। घरों में रोटी का संकट बना है। इसके लिए पीएमओ को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी ठेका कर्मियों की मांग को अनदेखी की जा रही है। ऐसे में नाराज ठेका कर्मियों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।