Move to Jagran APP

हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को अफीम के मुकदमे में ले गई दिल्ली पुलिस

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के प्रवक्ता राज कुमार गुप्ता को दिल्ली की क्राइम ब्रांच अंबाला शहर से पकड़ कर ले गई। दिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ आरोपितों को पकड़ा था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:05 AM (IST)
हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को अफीम के मुकदमे में ले गई दिल्ली पुलिस
हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को अफीम के मुकदमे में ले गई दिल्ली पुलिस

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के प्रवक्ता राज कुमार गुप्ता को दिल्ली की क्राइम ब्रांच अंबाला शहर से पकड़ कर ले गई। दिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ आरोपितों को पकड़ा था। आरोपितों ने पूछताछ में अंबाला के कारोबारी एवं पार्टी से जुड़े राजकुमार का नाम उगला। पुलिस ने मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली। जिसमें आरोपित के साथ बात होना पाया गया है। इसी आधार पर रविवार को दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम आयी और राजकुमार को हिरासत में ले लिया। अंबाला शहर की चौकी नंबर पांच में दिल्ली पुलिस ने अपनी रवानगी भी दर्ज करवायी है और घटनाक्रम से अवगत करवाया। हालांकि अंबाला से राजकुमार के पास से अफीम बरामद होने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि वह आरोपितों से अफीम खरीदा करते थे।

loksabha election banner

बता दें कि 21 फरवरी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सूरज देवांशी और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के एएसआइ रविद्र को सूचना मिली थी कि रोहिनी दिल्ली निवासी राकेश कुमार अफीम की तस्करी करता है। धौलां कुआं में उसने अफीम सप्लाई करनी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश कुमार की निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान एक ऑटो से राकेश उतरा जिसके कंधे पर एक काले रंग का बैग था। क्राइम ब्रांच के निगाहें आरोपित पर थी, इसी दौरान दिल्ली की एक स्वीफ्ट कार आकर रूकी। कार में सूरज सवार था जिसे उसने बैग पकड़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों को पकड़ लिया। इस बैग में 7 पालीथिन बरामद हुए, जिसमें 1-1 किलो अफीम थी। कुल सात किलो अफीम को बरामद कर सील कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसी पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह अंबाला के राजकुमार गुप्ता को भी सप्लाई करते हैं। उधर, जांच अधिकारी संजय गुप्ता ने इस बारे कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.