Move to Jagran APP

नोटिस के बाद भी शिफ्ट नहीं हो सकीं डेयरियां

आवासीय कालोनी में डेयरियां संचालित होने से लोगों की मुसीबत बनी है। डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नालियों में गिरा देते हैं। इस वजह से कालोनी में गंदगी फैली रहती है। हालांकि निगम ने करीब छह महीने पहले कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 07:20 AM (IST)
नोटिस के बाद भी शिफ्ट नहीं हो सकीं डेयरियां
नोटिस के बाद भी शिफ्ट नहीं हो सकीं डेयरियां

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आवासीय कालोनी में डेयरियां संचालित होने से लोगों की मुसीबत बनी है। डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नालियों में गिरा देते हैं। इस वजह से कालोनी में गंदगी फैली रहती है। हालांकि निगम ने करीब छह महीने पहले कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे थे। इसके बाद भी डेयरियां शिफ्ट नहीं हुई, तो अब निगम ने डेयरियों को कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए हैं।

loksabha election banner

मालूम हो कि शहर की आवासीय कालोनी में डेयरी संचालित हो रही है। डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नालियों में गिरा देते हैं। इस वजह से कालोनी में गंदगी फैली रहती है। वहीं नालियों से पानी का निकासी बंद होने से सड़कों पर गंदा पानी भरता है। नगर निगम ने करीब छह महीने पहले आवासीय कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों को नोटिस दिए थे। इसके बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं होने पर डेयरी संचालकों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद नगर निगम की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। इस वजह से आवासीय कालोनी से डेयरी शिफ्ट नहीं हो सकी। इसके लिए लोग निगम में लिखित में शिकायत भी दर्ज कराते हैं। निगम ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दोबारा से 65 डेयरियों को अंतिम नोटिस जारी किया है। अब डेयरियों के शिफ्ट नहीं होने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस संबंध मे मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि डेयरी संचालकों को दोबारा नोटिस जारी किए हैं। अब निगम डेयरियों पर कार्रवाई करेगा। -----------------

खतौली में डेयरी संचालकों को दिए नोटिस

कांवला और खतौली में डेयरी संचालकों को नोटिस बांटे गए हैं। इसमें डेयरी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि डेयरियो के गोबर को सड़कों और नालियों में गिराने से गंदगी फैली रहती है। ऐसा करने पर नगर निगम कानूनी कार्रवाई करेगा। इस मौके पर डेयरी संचालकों को सुझाव दिए कि वे अपनी डेयरी में दो होदी बनाए। इसमें प्रयोग किया हुआ पानी छानकर साफ होकर नाली में गिराया जाए। साथ ही पशुओं के गोबर को चयनित स्थान पर ही गिराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.