Move to Jagran APP

अंबाला में बढ़ा क्राइम का ग्राफ : हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसी वारदातें बढ़ी

जिले में क्राइम का ग्राफ इस कद्र तेजी से बढ़ रहा है कि पुलिस की कार्यप्रणाली ही संदेश में है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:52 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:52 AM (IST)
अंबाला में बढ़ा क्राइम का ग्राफ : हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसी वारदातें बढ़ी
अंबाला में बढ़ा क्राइम का ग्राफ : हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसी वारदातें बढ़ी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिले में क्राइम का ग्राफ इस कद्र तेजी से बढ़ रहा है कि पुलिस की कार्यप्रणाली ही संदेश में है। हालात यह हो गये हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसी बड़ी घटनाएं आम सी बात हो गई है। पुलिस के आंकड़ें बता रहे अगर बढ़ते क्राइम पर जल्द लगाम नहीं लगी तो आने वाले दिनों में गली व सड़क से गुजरते समय भय लगेगा। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो सालों में जिला में जहां 60 मर्डर हुए वहीं 42 वारदातें लूट और डकैती हुई। इसके अलावा जिला में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रही दो सालों में दुष्कर्म के 95 मामले दर्ज किये गये। जानलेवा हमले भी कम नहीं

loksabha election banner

इसके अलावा जानलेवा जैसे हमले भी कुछ कम नहीं। पिछले दो सालों में 82 बार जानेलवा हमला करने के मुकदमे जिला के थानों में दर्ज हुए हैं। हालांकि काफी मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला है। मगर पुलिस की गश्त व पेट्रोलिग के बाद भी मर्डर जैसी बड़ी वारदातें थमने का नहीं ले रही। जबकि अब तक पुलिस क्राइम के ग्राफ पर अंकुश लगाने का दावा करती आई है। इस तरह से बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ नाम 2019-2020 हत्या 60 दुष्कर्म 95 मवेशी चोरी 47 वाहन चोरी 867 जबरन वसूली 14 लूट 36 डकैती 6

मामलों में पुलिस का वर्क आउट नाम 2019-2020 हत्या 55 दुष्कर्म 94 मवेशी चोरी 13 वाहन चोरी 233 जबरन वसूली 13 लूट 26 डकैती 3

मवेशी चोरी के मामले भी बढ़े

जिला में जहां बड़ी वारदातें बढ़ रही वहीं मवेशी चोरी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। दो सालों में 47 मवेशी चोरी के मामले दर्ज किये जिनमें 13 पर पुलिस ने काम किया बाकी मामले ऐसे हैं जिनमें पुलिस काम कर रही। छेड़छाड़ के मामले में भी बढ़ रहे महिला थाना में मियां-बीवी व दहेज उत्पीड़न के अलावा छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। बताया जा रहा है इस साल कई मामले इस प्रकार के दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक पहले यह नॉर्मल शिकायतें 1091 पर ही आ जाती थी, परंतु अब खुद महिलाएं चल कर थाना में पहुंच कर दर्ज करवा रही हैं। इतना ही इन मामलों के अलावा कुछ मामले अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.