छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले को भेजा जेल
छात्राओं को अश्लील इशारा करने के आरोपित पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : छात्राओं को अश्लील इशारा करने के आरोपित पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित युवक बांस बाजार का रहने वाला है। वह कई दिन से जैन बाजार में छात्राओं को अश्लील हरकतें कर उन्हें परेशान करता था। युवक को रंगेहाथों पकड़ने के लिए छात्राओं की मां उनके पीछे चल दीं। जब छात्राएं बाजार में पहुंचीं तो पवन कुमार अश्लील हरकत करने लगा, उसे महिलाओं ने पकड़ लिया। उसके बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही पकड़े उतरवा कर नंगा कर दिया और उसका जुलूस निकाला। उसकी हरकतों से छात्राएं परेशान हो गई थीं। छात्राएं परिजनों को शर्म के कारण बता नहीं पा रही थीं। सोमवार को सुबह ही महिलाओें ने एकत्रित होकर पवन की पिटाई की। शहर की कोतवाली पुलिस और पुलिस चौकी नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पवन को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस आरोपित हिरासत में लेकर महिला थाना ले आई। पुलिस ने पवन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।