भ्रष्टाचार व नशा मुक्त अंबाला पर होगा एसपी साहिबा का जोर
शहर की नवनियुक्त एसपी आस्था मोदी ने मंगलवार को संभाला चार्ज, अधिकारियों के साथ की बैठक
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: अंबाला को अपराध व नशा मुक्त बनाना नवनियुक्त एसपी आस्था मोदी की प्राथमिकता होगी। मंगलवार को चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। अधिकारियों को बता दिया कि अपराध में संलिप्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस पॉलिसी रहेगी। रिश्वत किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला उत्पीड़न में भी रजिस्ट्रेशन से लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आस्था मोदी ऑफिसर ऑडिटोरियम में पहुंचीं। बैठक में डीएसपी, एसएचओ च चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। आस्था ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो। इसके लिए अंबाला की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वे हर हाल में अंबाला को अपराध व नशा मुक्त बनाएंगी। डेहा कॉलोनी पर नजर
एसपी आस्था ने बताया कि डेहा कॉलोनी पर उनकी नजर है। पता चला है कि अंबाला के अलावा पूरे प्रदेश, पंजाब, हिप्र व उप्र में यहां से नशा सप्लाई किया जाता है। यह डेरे के नाम से मशहूर है। क्राइम टीमों के माध्यम से चेन बनाकर मेन सप्लायर को पकड़ा जाएगा। जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। एसपी के मुताबिक इसके लिए पब्लिक का भी सहयोग लिया जाएगा। महिला उत्पीड़न पर तत्काल कार्रवाई
आस्था ने बताया कि महिला थानों में सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्पीड़न के केसों में तत्काल कार्रवाई की जाए। शिकायत चाहे कोई सीधे आकर दे, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दे या फिर दुर्गा शक्ति पर, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जांच में सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई महिला अधिकारों का गलत प्रयोग न करे। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं
पुलिस कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि किसी से भी रिश्वत न लें। थानों में आने वाले लोग पहले ही परेशान होता है। यदि ऐसी घटना को किसी अपराध से कम नहीं किया जाएगा। प्राथमिकता में ट्रैफिक व्यवस्था
आस्था ने कहा कि किसी देश के विकास को उसकी यातायात व्यवस्था से देखा जा सकता है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करने का विश्वास दिया। इसके अलावा लगातार चोरी हो रहे वाहन चोरों पर भी लगाम कसी जाएगी। ध्यान रहे कि आस्था मोदी इससे पहले कैथल की एसपी रही हैं। उन्हें अंबाला में तैनात अशोक रोड की जगह कार्यभार सौंपा गया है।