Move to Jagran APP

निगम आज से हाउस टैक्स के बकायेदारों की संपत्ति सील की कर्रवाई होगी

नगर निगम सोमवार से हाउस टैक्स के बकायेदारों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए 20 बकायेदारों की संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 07:50 AM (IST)
निगम आज से हाउस टैक्स के बकायेदारों की संपत्ति सील की कर्रवाई होगी
निगम आज से हाउस टैक्स के बकायेदारों की संपत्ति सील की कर्रवाई होगी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम सोमवार से हाउस टैक्स के बकायेदारों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए 20 बकायेदारों की संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा दिया गया है। उनमें पांच लोगों ने हाउस टैक्स जमा कर दिया है। बाकी की संपत्ति निगम सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

loksabha election banner

शहर में निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्ति पर हाउस टैक्स लगा है। निगम हर साल संपत्ति से हाउस टैक्स वसूल करता है। इस पैसे से विकास कार्य कराए जाते हैं। निगम को हाउस टैक्स का 22 करोड़ रुपये हाउस टैक्स का लक्ष्य मिला है। निगम को मार्च तक हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। इसके विपरीत अभी तक करीब सात करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। मुख्यालय के सख्त निर्देश हैं कि शत प्रतिशत हाउस टैक्स की वसूली की जाए। हाउस टैक्स के बकायेदारों के ब्याज की छूट की अंतिम तिथि भी खत्म हो चुकी है। निगम ने करीब 20 हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों के घरों पर नोटिस चस्पा दिया है। इसके बावजूद पांच संपत्ति मालिकों ने हाउस टैक्स जमा किया है। अब टैक्स न देने वालों की संपत्ति सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। अभी तक निगम ने हिसार रोड पर दो संपत्तियों को सील किया है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो यदि संपत्ति सील करने के बावजूद लोग हाउस टैक्स जमा नहीं करेंगे, तो कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। बकायेदारों के घर-घर जाकर वसूली होगी

छावनी में नगर परिषद घर-घर जाकर हाउस टैक्स की वसूली करेगा। नगर परिषद के नोटिस देने के बाद भी बकाएदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। छावनी में नगर परिषद का करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। अब परिषद लोगों के घर-जाकर वूसली काम शुरू करेगा। परिषद की माने तो नोटिस के बाद भी जिन बकायेदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी संपत्ति भी सील होगी। नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों के घरों पर नोटिस भी चस्पा दिया है। इसके बाद भी कुछ बकाएदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। अब निगम बकाएदारों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई करेगा।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.