Move to Jagran APP

कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटा निगम

जागरण संवाददाता अंबाला शहर नगर निगम ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काट रहा है। इस

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 09:48 AM (IST)
कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटा निगम

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

loksabha election banner

नगर निगम ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काट रहा है। इसके लिए सफाई निरीक्षक और सहायक सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं घरों से कचरा उठाने वाले वाहनों से लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इस पर साउंड सिस्टम से कोविड-19 के निमयों का पालन करने के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना काल में नगर निगम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक करने में जुटा है। इसके लिए निगम ने शहर में बैनर और पोस्टर भी लगाए है। इसमें हाथों को सैनिटाइज, मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरुक करने में जुटा है। वहीं शहर में घरों से कचरा उठाने वाले वाहनों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। इस वाहन पर साउंड सिस्टम लगा है, जो लोगों को मास्क और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए जागरुक करत है। वहीं बाजारों में मास्क नहीं लगाने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक सड़कों पर मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटने की कार्रवाई करता है। नगर निगम की टीम हर रोज आठ से दस लोगों के चालान काट रही है। निगम ने अभी तक करीब 100 लोगों के चालान काट चुका है। मौके पर लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि नगर निगम की टीम लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरुक करती है। इसके बाद भी मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.