Move to Jagran APP

कोरोना काल : घर-घर जाकर आपत्तियों के निस्तारण का काम बंद किया

जागरण संवाददाता अंबाला शहर निगम ने नई संपत्ति पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू करने के लिए सर्वे क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:44 AM (IST)
कोरोना काल : घर-घर जाकर आपत्तियों के निस्तारण का काम बंद किया
कोरोना काल : घर-घर जाकर आपत्तियों के निस्तारण का काम बंद किया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : निगम ने नई संपत्ति पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू करने के लिए सर्वे कराया था। कंपनी ने सर्वे में दर्ज आपत्तियों को घर-घर जाकर निस्तारण करने का काम शुरू किया था, लेकिन लॉकडाउन होने से काम बंद कर दिया है। अब कंपनी लॉकडाउन के बाद आपत्तियों के निस्तारण का काम शुरू करेगी। बता दें कि नगर निगम शहर में करीब 92 हजार संपत्ति से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करते हैं। निगम सीमा में शामिल होने वाले गांव में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगा है। इसलिए नई संपत्ति टैक्स के दायरे में लाने के लिए कंपनी से सर्वे कराया था। इस दौरान कंपनी को सर्वे में करीब दस हजार नई संपत्ति मिली है, लेकिन अभी नई संपत्ति पर टैक्स लागू नहीं किया है। इस दौरान काफी लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसमें लोगों ने ऑनलाइन और निगम में आपत्ति दर्ज कराई। कंपनी ने लोगों के घर-घर जाकर आपत्तियों का निस्तारण शुरू किया। इस दौरान लोगों से संतुष्टि पत्र भी लिए। वहीं लॉकडाउन होने से घर-घर जाने का काम बंद कर दिया। इस वजह से आपत्तियों के निस्तारण का पूरा नहीं हो सका है। अब कंपनी लॉकडाउन के बाद काम शुरू करेगी। नगर निगम की माने तो कोरोना काल की वजह से मुख्यालय से मंजूरी मिलते टैक्स लागू होगा। लॉकडाउन होने से कंपनी ने घर-घर जाकर आपत्तियों के निस्तारण का काम बंद कर दिया है। लॉकडाउन के बाद कंपनी फिर से काम शुरू करेगी।

loksabha election banner

बलवीर सिंह, रेंट प्रभारी, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.