कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल को श्रद्धाजंलि
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी कांग्रेस भवन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी कांग्रेस भवन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसकी अगुवाई कांग्रेस के एससी सेल के प्रधान रत्न लाल टांक ने की। टांक ने कहा कि नेहरू ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया और वो आधुनिक भारत के निर्माता थे। ये उन्हीं की ही देन है कि भारत में इतनी भाषाएं और संप्रदायों के लोग मिलजुल एकता के साथ रहते हैं। पूरी दुनिया को गुट निरपेक्षता का नारा देकर एक सूत्र में बांधने का काम भी नेहरू ने ही किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला महासचिव चित्रा सरवारा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मपाल राणा, पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, सुरेश त्रेहन, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष लक्खी ¨सह राणा, गगन डांग, पूर्व पार्षद ओंकार नाथी, हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव अतुल महाजन समेत अन्य ने भी अपनी बात रखी।