स्वास्थ्य विभाग में ठेका कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकाला, यूनियन भड़की
संवाद सहयोगी नारायणगढ़ स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी द्व
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी द्वारा बाहर का रास्ता दिखने पर यूनियन भड़क गई है। सिविल अस्पताल के समक्ष स्वस्थ्य कर्मचारी संघ व मजदूर कर्मचारी संघ ने कंपनी व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। यूनियन ने चेतावनी दी अगर कर्मचारियों को वापस न लिया तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के संगठनमंत्री हरियाणा दिनेश शर्मा ने बताया कि जो ठेके पर जो यहां सिविल अस्पताल नारायणगढ़ सहित पूरे जिले में रखे गये कर्मचारियों को हटाकर नये कर्मचारियों को रखने का काम कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। यह सभी काम मिलीभगत से चल रहा है। पुराने कर्मचारियों को कम्पनी द्वारा कहा गया कि डिप्लोमा अब वेलिड नहीं है, अगर यह डिप्लोमा वेलिड नहीं था, तो वह दो साल से स्वास्थ्य विभाग में कैसे सेवा दे रहे थे। यह कर्मचारी कोरोना समय से काम करते आ रहे हैं। यह कर्मचारी ठेके प्रथा के कर्मचारी नहीं यह असली कोरोना योद्धा कर्मचारी है। कर्मचारियों के कागजात में खामियां निकालकर उनको नौकरी से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया गया, तो यूनियन आंदोलन करेगी।