पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
गांव चौड़मस्तपुर में रविवार को पंज प्यारो ने नगर कीर्तन निकाला।
फोटो - 19, 20, 21 जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
गांव चौड़मस्तपुर में रविवार को पंज प्यारों की अगुवायी में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान बाबा जगतार सिंह बहबलपुर वाले मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गांव चौड़मस्तपुर के चारों तरफ परिक्रमा की गई। इसी दौरान गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की पालिका का भी जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने सेवादारों को ब्रेड चाय के साथ कहीं पर बिस्कुट और कहीं पर फल तक बांटे गए। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाकर सभी को चकित कर दिया। नगर कीर्तन के चलते अलसुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत आने लगी थी और सेवा में जुट गई थी। गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में लंगर भी बरताया गया। इसके साथ ही मनप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, सुखबाज सिंह, हरविद्र सिंह, रिकू, हरजिद्र सिंह, रणधीर सिंह, राहुल सिंह, सोनू, कुलबीर, विकी आदि ने इस दौरान अपनी सेवाएं दी।
शाहपुर में निकाला गया नगर कीर्तन
फोटो- 24 25
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
गांव शाहपुर में ग्रामीणों ने मिल जुलकर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु नानक दरबार से गुरुद्वारा से नगर कीर्तन सुबह शुरू हुआ। जिसका पूरे गांव में स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में महिला-पुरुष और बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जबकि ठंड का मौसम हो रहा है। लेकिन धूप निकलने से सभी को राहत रही। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। शाहपुर गुरद्वारा में भी गतका के करतब दिखाए गए। इसके साथ ही संगत ने शबद कीर्तन का आनंद लिया। गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।