छत पर लगी ग्रिल से निकलकर सड़क पर गिरा शिशु, पीजीआइ रेफर
इसके बाद वह एक्टिवा पर शिशु को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन करवाया। सिर के अंदर अंदरूनी चोट के कारण उसे पीजीआइ रेफर कर दिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : दलीपगढ़ निवासी एक फौजी का 11 माह का शिशु छत पर लगी ग्रिल से निकलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीर चेतन ने तुरंत उसे उठाया। सिर में चोट लगने के कारण शिशु बेसुध हो गया था। चेतन ने उसकी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी।
इसके बाद वह एक्टिवा पर शिशु को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन करवाया। सिर के अंदर अंदरूनी चोट के कारण उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। शिशु का पिता गणेश फौज में मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। सुबह वह काम पर चला गया था। घर में पत्नी बच्चे को छत पर लेकर बैठी हुई थी। इसी दौरान चटाई बिछाकर उसे खेलता छोड़कर वह नीचे चली गई। तभी बच्चा अचानक ग्रिल से निकल गया। केबल व अन्य तारों में उलझने के कारण वह नाली में गिरने से बच गया।