परशुराम मंदिर में चंद्रशेखर आजाद का मनाया शहीदी दिवस
पीपली बाजार के परशुराम मंदिर में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस समारोह आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पीपली बाजार के परशुराम मंदिर में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद होने वाली महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को बदलना चाहिए। आज समाज में संस्कारों के बिना नैतिक मूल्यों के अभाव के कारण समाज का पतन हो रहा है। आज के समय में बुजुर्गों को अपने बच्चों को समय रहते संस्कारित कर नैतिक मूल्यों की जानकारी देनी बहुत ही जरूरी है, तभी हमारा समाज और देश तरक्की कर सकेगा। विजय शर्मा ने कहा कि जिला ब्राह्मण सभा समाज कल्याण के कई कार्यो के साथ ही चंद्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस मनाया गया। सतीश बक्शी कैंट एवं अरविद शर्मा ने प्रदीप शर्मा की कार्यशैली सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगनशीलता का कोई मुकाबला नहीं है। मौके पर विजय शर्मा, छावनी ब्राह्मण सभा के प्रधान बलदेव राज भारद्वाज, सतीश बक्शी कैंट, सोमदत्त शर्मा, हंसराज शर्मा, शशि बक्शी, वेद प्रकाश शर्मा, अरविद शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, अवधेश गिरी, राजेंद्र कुमार, सुरिदर गिरी, पंडित नंदकिशोर, दीपक कोशिक, ईश्वर चंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा राजू, अशोक शर्मा, केशव शर्मा, विशाल कौशिक, अनुभव कोशल, अश्विनी शर्मा, गुलशन, राजकुमार, कमल, रक्षा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।