संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 642वें प्रकाशोत्सव पर शहर में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 10:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 642वें प्रकाशोत्सव पर शहर में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन संजीव वर्मा ने किया। शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया। वहीं गुरु रविदास के प्रकाश उत्सव पर बार एसोसिएशन की ओर से सुभाष चौक पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरु रविदास की प्रतिमा पर फूल मालाएं अíपत की गई और शहरवासियों को प्रसाद बांटा गया। बार के प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे। मौके पर एडवोकेट सुख¨वद्र नारा, संजीव जोली, गौरव मोमिया, विरेन्द्र मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें