Move to Jagran APP

विधवा को शादी का झांसा देकर भगाया बाद में किया इन्कार, फंसा

शादी का झांसा देकर एक युवक विधवा को ससुराल से भगा ले गया। किराए के घर में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके पैसे व जेवरात हड़पने के बाद अब शादी से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 02:27 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 02:27 AM (IST)
विधवा को शादी का झांसा देकर भगाया बाद में किया इन्कार, फंसा
विधवा को शादी का झांसा देकर भगाया बाद में किया इन्कार, फंसा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शादी का झांसा देकर एक युवक विधवा को ससुराल से भगा ले गया। किराए के घर में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके पैसे व जेवरात हड़पने के बाद अब शादी से इन्कार कर दिया। परेशान महिला ने कुरुक्षेत्र के आरोपित युवक को समझाने की कोशिश की। कोई हल न निकलने के बाद एसपी को शिकायत देकर न्याय और पैसे वापस दिलाने की अपील की। पुलिस ने अब दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मेडिकल के बाद कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

पीड़िता के मुताबिक उसके पहले पति का देहांत हो चुका है। भविष्य को देखते हुए परिवार ने उसकी दूसरी शादी करा दी थी। आरोपित उसे लंबे समय से जानता था। करीब दो माह पूर्व वह उसे ससुराल से भगा ले आया और शहर सदर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में किराएदार बनाकर रखा। कुछ दिनों बाद आरोपित ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। दोबारा शादी नहीं कर सकता। यह सुनते ही महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शादी का झांसा देकर विवाहिता को ससुराल से भगाने, शारीरिक शोषण व धमकी के आरोपों की तफ्तीश जारी है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.