बसपा की कार्यकारिणी गठित, पंचायती चुनाव में लेंगे हिस्सा
गांव जलबेहड़ा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए सोमवार को बैठक की गई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह प्रदेश ने शिरकत की।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव जलबेहड़ा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए सोमवार को बैठक की गई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह प्रदेश ने शिरकत की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करनैल सिंह नगला ने की। बैठक में अंबाला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अतर सिंह, जिला महासचिव रविन्द्र सिंह धीमान, जिला सचिव प्रीतम सिंह कैंथ विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन हरमेश सिंह पंजोखरा ने किया।
अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अजमेर जंडली ने बताया कि बसपा का छोटे से छोटा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही पार्टी की रीढ़ हैं। प्रदेशाध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम के साथ हिस्सा लेगी। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अजमेर सिंह जंडली को अध्यक्ष, ओमप्रकाश कश्यप को उपाध्यक्ष, रामचन्दर जलबेहड़ा को महासचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, राज कुमार बीबीएफ को संयोजक, होशियार सिंह पंजोला को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी, और जगदीप नडियाली को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।